रिहायशी मकान में आग से गृहस्थी का सामान राख

थाना के जेंगुरी गांव में रविवार की देर रात र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:44 PM (IST)
रिहायशी मकान में आग से गृहस्थी का सामान राख
रिहायशी मकान में आग से गृहस्थी का सामान राख

जागरण संवाददाता, शहाबगंज/ वनगावां (चंदौली) : थाना के जेंगुरी गांव में रविवार की देर रात राजेश कुमार के मड़ईनुमा रिहायशी मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तीन पशु (भैंस) सहित गृहस्वामी झुलस गए। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

राजेश कुमार व उनका परिवर रात करीब नौ बजे भोजन के बाद मकान में सोने के लिए चले गए। एक घंटे के बाद अत्यधिक गर्मी महसूस होने पर सभी की नींद खुल गई। राजेश ने बाहर निकलकर देखा तो गोशाला से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। वह परिवार के सभी सदस्यों को जब तक बाहर निकालते, तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में में ले लिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर एकत्रित हो गए। बाल्टी, डिब्बा आदि में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, जब तक आग बुझती, मकान में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई व नकदी जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना में झुलसी भैंस का इलाज पशु चिकित्सक से कराया गया। चिकित्सक के अनुसार एक की हालत गंभीर है। पशुओं के झुलसने व गृहस्थी नष्ट होने गृहस्वामी को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को दी है।

-

जून में पुत्री की शादी, चल रही थी तैयारी

राजेश की पुत्री नेहा की शादी जून माह के पहले सप्ताह में तय है। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। आभूषण व कपड़े आदि सामान खरीदकर घर में रखे गए थे।

घटना में वह भी जलकर नष्ट हो गए। शादी के अरमान पर पानी फिर गया। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी