तिरंगा यात्रा निकाल आजादी के आंदोलन को किया याद

चंदौली आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्कूली बच्चों ने मंगलवार को मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:05 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल आजादी के आंदोलन को किया याद
तिरंगा यात्रा निकाल आजादी के आंदोलन को किया याद

जागरण संवाददाता, चंदौली : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्कूली बच्चों ने मंगलवार को मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जयकारे से देशभक्ति का माहौल बना रहा। इसके जरिए आजादी के आंदोलन को याद किया गया। लोगों ने घरों से निकलकर पुष्पांजलि अर्पित की।

आजादी के आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने व गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य संगठनों के साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से सदर नगर पंचायत में आयोजन किया गया। दर्जनों की तादाद में युवा व विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूली बच्चे भारत माता जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सभी को प्रतिभाग कर देश की स्वाधीनता के लिए अपनी जान गंवाने वाले उन वीर सपूतों के प्रति सम्मान व श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। विधायक साधना सिंह ने कहा सरकार देश के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को अवगत कराने का पहल कर रही है। हमे देश के वीर सपूतों को हमेशा याद रखना चाहिए। बाबा कीनाराम मठ के कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने भी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चर्चा की। कहा यह भी याद रखें कि देश की स्वतंत्रता के लिए न जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके सपनों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है। तिरंगा यात्रा ने चार किलोमीटर तक भ्रमण किया। विद्यासागर, शैलेंद्र पांडेय कवि, रुद्र पाठक, राहुल राजभर, शशिशंकर सिंह, डाक्टर केएन पांडेय, नगर पंचायत चेयरमैन रवींद्रनाथ गोंड, दीक्षा चौबे, शिव शकर पटेल आदि रहे। उधर कमालपुर कस्बे में भी तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की अलख जगाई।

chat bot
आपका साथी