वीर जवानों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

चंदौली कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले देश के 377 वीर जवानों को गुरुवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:17 PM (IST)
वीर जवानों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि
वीर जवानों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, चंदौली : कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले देश के 377 वीर जवानों को गुरुवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

एसपी अमित कुमार ने कहा, एक साल में 337 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर अपनी प्राणों की आहुति दी। बलिदानियों के लिए कर्तव्य जीवन से अधिक प्रिय था। हम सभी को भी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए। बलिदान व बहादुरी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को याद किया जाता है। कहा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान 21 अक्टूबर 1959 को सीमा की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए थे। लद्दाख के हाट स्पिग में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले को निष्प्रभावी बनाने में शहीद हो गए। उन वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भी पुलिसकर्मियों को जान गंवानी पड़ी। चंदौली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल रवींद्र यादव और महबूब आलम की संक्रमण से मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी