आधे घंटे जमकर हुई बारिश, मौसम खुशनुमा

जागरण संवाददाता चंदौली कई दिनों तक उमस के बाद बुधवार की दोपहर करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:09 AM (IST)
आधे घंटे जमकर हुई बारिश, मौसम खुशनुमा
आधे घंटे जमकर हुई बारिश, मौसम खुशनुमा

जागरण संवाददाता, चंदौली : कई दिनों तक उमस के बाद बुधवार की दोपहर करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई। धान की फसल में रोग की समस्या भी दूर होगी। कीटों व रोग का प्रकोप खत्म होने से अन्नदाताओं को काफी राहत मिलेगी। हालांकि सड़कों पर जलजमाव से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले कई दिनों से आसमान में बादलों का डेरा था। एकाध बार हल्की बूंदा-बादी हुई। लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। इससे लोग गर्मी व उमस से बेहाल थे। वहीं धान की फसल में झुलसा रोग, पत्ती लपेटक, व तना छेदक कीटों का प्रकोप भी बढ़ गया था। बुधवार की दोपहर तेज बारिश से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। वहीं फसल में रोग का असर भी कम होगा। मुख्यालय समेत नगरीय व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलजमाव परेशानी का कारण बना। लोगों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि तेज बारिश का असर फसल पर पड़ेगा। धान में पत्ती लपेटक व तना छेदक कीटों का असर कम होगा। जबकि शीत ब्लाइट व झुलसा रोग के लिए किसानों को दवा का छिड़काव कराना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी