विशेष अभियान के दौरान 32356 को लगी राहत की डोज

जागरण संवाददाता चंदौली कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को विशेष अभियान का आयोजन किय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:47 PM (IST)
विशेष अभियान के दौरान 32356 को लगी राहत की डोज
विशेष अभियान के दौरान 32356 को लगी राहत की डोज

जागरण संवाददाता, चंदौली : कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान 157 बूथों पर 32356 लोगों को राहत की डोज लगी। वैक्सीनेशन कराने के लिए लोग सुबह से ही बूथों पर लाइन में लग गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चक्रमण कर हालात का जायजा लिया। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में रुझान बढ़ा है। युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद बूथों पर भीड़ बढ़ी है। हालांकि वैक्सीन की आपूर्ति कम होने की वजह से इसमें बाधा आ रही थी। कई बूथों पर दोपहर तक ही वैक्सीन खत्म हो जा रही थी। इससे लोगों को बैंरग होना पड़ रहा था। टीकाकरण को गति देने के लिए शासन ने विशेष अभियान आयोजित किया। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली थी। जिले में 157 बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ पर वैक्सीनेटर व स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। एक दिन पहले ही बूथों पर वैक्सीन व जरूरी दवाइयां आदि पहुंचा दी गई थीं। ताकि वैक्सीनेशन के बाद यदि किसी की हालत बिगड़े तो तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। ताकि ऐसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने भी बूथों का चक्रमण कर जायजा लिया। हालांकि वैक्सीनेशन के बाद कहीं से किसी भी लाभार्थी की हालत बिगड़ने की सूचना नहीं मिली। बूथों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डाक्टर आरबी शरण ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिले में 157 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। इसकी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी