महिला हिसा के विरोध में निकाली रैली, किया जागरूक

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) ग्राम्या संस्थान एवं आक्सफैम इंडिया की ओर से चलाए जा रहे मि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:17 PM (IST)
महिला हिसा के विरोध में निकाली रैली, किया जागरूक
महिला हिसा के विरोध में निकाली रैली, किया जागरूक

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : ग्राम्या संस्थान एवं आक्सफैम इंडिया की ओर से चलाए जा रहे महिला हिसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को लौवारी कला एवं झुमरिया गांव में जेंडर मेला एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला हिसा बंद करो 1090 पर फोन करो, मुझे नहीं मेरे अधिकारों की सुरक्षा करो, मेरा चुनाव मेरा फैसला, जर जेवर से नहीं सजेंगे गुड़िया बनकर नहीं रहेंगे, आदि नारा लगाते हुए प्रतिभागी गांव का भ्रमण कर लोगों को महिला हिसा के प्रति जागरूक किए।

संस्थान की निदेशक बिदु सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर होने वाली हिसा को रोकना है। प्रोग्राम मैनेजर सुरेंद्र , नीतू सिंह , त्रिभुवन, प्रतिमा, मन्नू, शान्ति सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी