रजवाहा का फाटक बंद, परेशानी

रजवाहा का फाटक बंद परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:17 PM (IST)
रजवाहा का फाटक बंद, परेशानी
रजवाहा का फाटक बंद, परेशानी

जासं, शहाबगंज (चंदौली) : ठेकहां गांव के निकट लेफ्ट कर्मनाशा नहर से निकली सोता रजवाहा का फाटक कतिपय लोग रात में बंद कर दे रहे हैं। इससे खेतों की सिचाई में मुश्किल हो रही है। पानी नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने बताया कि बारिश के बाद नहर खोलने से बांध की मछलियां विचरण करती हुई माइनरों, रजवाहों में पहुंच रही हैं। हेड पर फाटक बंद कर कतिपय लोग मछलियां पकड़ रहे हैं। धान रेड़ा पर होने से फसल को वर्तमान में सिचाई की जरूरत है। ऐसे में किसान परेशान हैं। हृदय नारायण सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, सुनील कुमार आदि ने सिचाई विभाग से शिकायत की। आरोप कि विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। 

chat bot
आपका साथी