बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में कैद हुए लोग

चार दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:42 PM (IST)
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में कैद हुए लोग
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में कैद हुए लोग

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : चार दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नहरें पूरी तरह उफान पर हैं। गलियों में जलजमाव हो गया है। सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। रविवार की सुबह मौसम साफ हुआ था लेकिन दोपहर बाद आसमान में फिर से बादल छा गए और झमाझम बरसात हुई।

बारिश के कारण लोग कहीं आने-जाने से भी कतरा रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक आफत की इस बारिश से निजात मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। बरसात से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे लोगों का आना-जाना तो दूर घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पानी के कारण सड़कों में गड्ढे बन गए है, उसमें वाहन फंस जा रहे हैं। कई मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया, लोगों थाली बाल्टी से घरों का पानी बाहर निकाला। रेल आवासों में रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों की ज्यादा दयनीय स्थिति है। क्वार्टर की छत से पानी टपक रहा है तो पानी जगह-जगह रुका है। बड़े नालों की सफाई में केवल कोरमपूर्ति की गई है। छोटी छोटी नालियों की सफाई न होने से जल निकासी में बाधा आ रही है। लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। समय रहते अगर प्रशासन ने सजगता दिखाई होती तो नागरिकों को जलजमाव की समस्या से परेशान न होना पड़ता।

chat bot
आपका साथी