केबल जली, दस दिन से पंप कैनाल बंद

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) विकास क्षेत्र के कोठी घाट पर लगा पंप कैनाल दस दिन से बंद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:09 PM (IST)
केबल जली, दस दिन से पंप कैनाल बंद
केबल जली, दस दिन से पंप कैनाल बंद

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : विकास क्षेत्र के कोठी घाट पर लगा पंप कैनाल दस दिन से बंद पड़ा है। सिचाई के पीक सीजन में पंप कैनाल के नहीं चलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की रोपी गई फसल सूखने के कगार पर है। कैनाल को चालू करने के लिए लगी केबल दस दिन से जली पड़ी है। इसके बदलने के लिए किसान कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हें लेकिन अभी किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

किसानों ने आरोप लगाया कि पंप कैनाल चालू करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं रहता है। दैनिक कर्मचारी मुन्नालाल यह कहकर पल्लू झाड़ लेता है कि बगैर साहब के अनुमति से वह पंप नहीं चलाएगा। ऐसे में किसान मन मसोस कर रह जाते हैं। कर्मचारी को यह भी नहीं पता होता कि यहां तैनात कर्मचारी कब आएगा। इसकी शिकायत कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को की गई। किसान रामजी केशरी, शिवशरण जायसवाल, लक्ष्मण मद्धेशिया, भगवानदास केशरी, राजकुमार, दीनानाथ, संतलाल आदि ने कहा पंप कैनाल बंद हो जाने से धान की फसल सूख रही है। करोड़ों का प्रोजेक्ट होने के बावजूद आपरेटर मनमाने ढंग से काम कर रहा है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चेतावनी दी जल्द ही केबल नहीं बदली गई तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी