प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर फसल बीमा को करेगा जागरूक

जागरण संवाददाता चंदौली प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को फसल बीमा के लिए जागरूक करेग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 07:27 PM (IST)
प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर फसल बीमा को करेगा जागरूक
प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर फसल बीमा को करेगा जागरूक

जागरण संवाददाता, चंदौली : प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को फसल बीमा के लिए जागरूक करेगा। आपदा में बीमित फसलों की बर्बादी पर किसानों को क्षतिपूर्ति मिलेगी। इसके लिए किसानों को सात जुलाई तक आवेदन करना होगा। जिलाधिकारी संजीव सिंह व सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस दौरान फसल बीमा योजना के लाभ को लेकर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने कहा, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक से सात जुलाई तक अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। वाहन में मौजूद कर्मचारी बैनर-पोस्टर व पंफ्लेट बांटकर लोगों को फसल बीमा के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही कृषि विभाग से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि फसली ऋण लेने वाले समस्त किसानों को अनिवार्य रूप से फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। गैर ऋणी कृषकों को स्वैच्छिक आधार पर योजना का लाभ दिया जाता है। उन्हें इसके लिए बैंक खाता, आधार कार्ड, खतौनी फसल बुआई का स्व प्रमाण पत्र और निर्धारित प्रीमियम की धनराशि देनी होगी। इसके लिए सात जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी