अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं दीनदयाल उपाध्याय

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। एक ओर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने अलीनगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित जी की आदमकद प्रतिमा की सफाई की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 08:55 PM (IST)
अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं दीनदयाल उपाध्याय
अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं दीनदयाल उपाध्याय

जागरण संवादददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने अलीनगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित जी की आदमकद प्रतिमा की सफाई की। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने जंक्शन स्थित शहादत स्थल पर माल्यार्पण किया। साथ ही राजकीय महिला चिकित्सालय में मरीजों में फल का वितरण किया। युवा मोर्चा ने अलीनगर स्थित दिव्यांग विद्यालय में छात्रों में फल बांटा।

चेयरमैन ने कहा हम सभी को इनके पदचिन्ह पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है। रहें। उनकी सोच को पूरे देश में प्रकाश की तरह फैलाने की आवश्यकता है। डा. विश्वनाथ चौहान, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, नीरज ¨सह, सुधीर घोष आदि उपस्थित थे।

वहीं जंक्शन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के शहादत स्थित पर पोल संख्या 1276 के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा ने माल्यार्पण किया। नगर के वार्ड नंबर 17 ईस्टर्न बाजार स्थित महिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। सुनील चौहान, सुधीर चौहान, जय ¨सह चौहान, सौरभ जायसवाल आदि थे।

अलीनगर स्थित दिव्यांग विद्यालय में भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग छात्रों में फल बांटा। गोष्ठी आयोजित कर छात्रों को पं. दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताया गया।

------

पीडीडीयू नगर में स्वदेशी जागरण मंच ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती मनाई। सर्कुले¨टग एरिया में कार्यकर्ताओं ने सफाई की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नितिन ने दीनदयाल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिवजी, राजनाथ पाल, श्याम महोन, रामजी यादव, प्रभु नारायण यादव, अशोक सैनी, कुमार नंदजी, रामजन्म थे।अध्यक्षता अजय कंदोई ने की। संचालन जिला संयोजक डा. अनिल यादव ने किया।

---

सहभोज का आयोजन

हनुमानपुर स्थित काली मंदिर के पास सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया। प्रांत संयोजक आनंद श्रीवास्तव ने कहा दीनदयाल जी अंत्योदय की अवधारणा लेकर आए और यह अवधारणा उनकी विचारधारा बन गई। --

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार- भाजपा के विभिन्न मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। शहाबगंज, नौगढ़ मंडल में दीनदयाल जी की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान राम दुलारे गोंड, उमाशंकर ¨सह, मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय, भगवानदास मौर्य उपस्थित थे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार- एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्श और निष्ठा को याद किया। मंडल अध्यक्ष हृदय नारायण तिवारी ,ब्रजेश ¨सह ,सुजीत जायसवाल, सत्यवान मौर्य ,प्रदीप ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी