जरूरतमंदों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

चंदौली स्थानीय कैंप कार्यालय में सोमवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाक्टर अभयमणि त्रिपाठी का जिला संयोजक डाक्टर कृष्णानंद पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:56 PM (IST)
जरूरतमंदों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
जरूरतमंदों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

जागरण संवाददाता, चंदौली : स्थानीय कैंप कार्यालय में सोमवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाक्टर अभयमणि त्रिपाठी का जिला संयोजक डाक्टर कृष्णानंद पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक तक पहुंचाएं और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा चिकित्सकों के जरिए चिकित्सा क्षेत्र व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएं। प्रदेश संयोजक ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप है। भाजपा हमेशा चिकित्सक का सम्मान करती है। इस सम्मान को बचाने के साथ क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों, योजनाओं की जानकारी दें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डाक्टर अशोक कुमार राय, डाक्टर जितेंद्र मिश्रा, डाक्टर अतुल श्रीवास्तव, डाक्टर सुशील मिश्रा, डाक्टर सुशील सिन्हा, डाक्टर ओपी सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी