हरी सब्जियों का सेवन करें गर्भवती महिलाएं, रहेंगी स्वस्थ

सलाह- - मातृत्व अभियान दिवस में डाक्टरों ने जांची उनका स्वास्थ्य दी दवा - गर्भावस्था में नियमित आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 05:10 PM (IST)
हरी सब्जियों का सेवन करें गर्भवती महिलाएं, रहेंगी स्वस्थ
हरी सब्जियों का सेवन करें गर्भवती महिलाएं, रहेंगी स्वस्थ

सलाह-

- मातृत्व अभियान दिवस में डाक्टरों ने जांची उनका स्वास्थ्य, दी दवा

- गर्भावस्था में नियमित आयरन व कैल्शियम लेने की दी सलाह जागरण संवाददाता, वनगावां (चंदौली) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह व दवा दी गई। गांव-गिरांव से आशा कार्यकर्ता के साथ महिलाएं स्वास्थ्य जांच कराने अस्पताल पहुंची। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर कांति त्रिपाठी ने उनकी सेहत की जांच की। कहा गर्भवती महिलाएं फल व हरी सब्जियों का सेवन कर स्वस्थ रहें।

आयरन की प्रचुरता वाले खाद्य पदार्थों के साथ ही आयरन की गोली के नियमित सेवन से निरोग रहेंगी। आयरन की कमी से समय पूर्व बच्चे का जन्म, कम वजन एवं गर्भ अवधि के हिसाब से छोटा होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। महिलाएं गुड़, चना व हरी सब्जियों के साथ नियमित तौर पर आयरन की गोली का सेवन जरूर करें। आयरन की गोली के सेवन से अधिक लाभ लेने के लिए नींबू पानी पीएं। बताया जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन 11 अथवा इससे ऊपर हो तो उन्हें गर्भावस्था के तीन माह के बाद 180 गोली और जिनका हीमोग्लोबिन नौ से 11 के बीच है, वे 360 गोलियों का सेवन करना चाहिए। सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती का उपचार कराएं, ताकि उन्हें एनीमिया रोग से बचाया जा सके। इलाज से जच्चा- बच्चा स्वस्थ रहते हैं। गर्भवती को टेटनेस के टीके लगाना जरूरी है। दिवस में हीमोग्लोबिन, ब्लड शूगर, ब्लड ग्रुप, एचआइवी, विडाल, यूरिन, वीडीआरएल, कोरोना समेत गर्भस्थ शिशु की गतिविधि को देखा गया। महिलाएं में एनीमिया के लक्षण पाए गए। गर्भवती महिलाओं में फल का वितरण किया गया। सुनीता पांडेय, विजय चौरसिया, निराशा देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी