पौधारोपण को प्रधान ने म•ादूरों संग खोदे गड्ढे

जागरण संवाददाता धानापुर (चंदौली) युवा पीढ़ी के हाथ में गांव की कमान आते ही उनकी कुछ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:44 PM (IST)
पौधारोपण को प्रधान ने म•ादूरों संग खोदे गड्ढे
पौधारोपण को प्रधान ने म•ादूरों संग खोदे गड्ढे

जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : युवा पीढ़ी के हाथ में गांव की कमान आते ही उनकी कुछ कर दिखाने की चाहत से गांवों में दिखने लगी है। धानापुर विकास खंड के कवलपुरा ग्राम पंचायत में मनरेगा म•ादूर पौधारोपण के लिए गड्ढे खोद रहे थे। मौक़े पर ग्राम प्रधान अनिता देवी पहुंची, म•ादूरों का हौसला बढ़ाया और हाथ में फावड़ा लेकर खुद पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदे। इस कार्य की सूचना मिलते अन्य महिलाएं और गांव के नवयुवक श्रमदान करने पहुंच गए।

ग्राम प्रधान चुने जाने से पूर्व भी अनिता देवी स्वयं सहायता समूह नम: शिवाय के माध्यम से गांव की महिलाओं के साथ जुड़़कर बेहतर कार्य कर रहीं हैं । उनका कहना है की बस गांव का विकास हो यही लक्ष्य है। उनका कहना है कि महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हूं। गांव की खाली पड़ी जमीन पर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगी और उनके विकास को महिलाओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी