आबादी 40 हजार और सफाई कर्मी मात्र चार

धानापुर (चंदौली) जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत धानापुर में सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। 40 हजार की आबादी पर यहां सिर्फ चार सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:03 PM (IST)
आबादी 40 हजार और सफाई कर्मी मात्र चार
आबादी 40 हजार और सफाई कर्मी मात्र चार

जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत धानापुर में सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। 40 हजार की आबादी पर यहां सिर्फ चार सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। इससे गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती। बड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया हैं, लेकिन सफाई कर्मियों की कमी बनी हुई है। नालियां के जाम होने व गंदगी का अंबार होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रामजी ने बताया सफाई कर्मियों की कमी से पर्याप्त सफाई नहीं हो पा रही है।

chat bot
आपका साथी