सर्दी में नहीं ठिठुरेंगे गरीब, कंबल व अलाव को मिला बजट

सर्दी में इस साल गरीब नहीं ठिठुरेंगे। उन्हें ठंड से बचाने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 03:19 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 03:19 PM (IST)
सर्दी में नहीं ठिठुरेंगे गरीब, कंबल व अलाव को मिला बजट
सर्दी में नहीं ठिठुरेंगे गरीब, कंबल व अलाव को मिला बजट

जागरण संवाददाता, चंदौली : सर्दी में इस साल गरीब नहीं ठिठुरेंगे। उन्हें ठंड से बचाने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। गरीबों में बांटने को कंबल खरीदने के लिए प्रत्येक तहसील के लिए पांच-पांच लाख का बजट जारी किया है। अलाव के लिए अलग से 50 हजार रुपये दिए गए हैं। शासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इस बार कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है। नवंबर में ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में गरीबों के लिए मुश्किल हो सकती है। हालांकि सरकार ऐसे बेसहारा लोगों का सहारा बनेगी। शासन स्तर से जाड़े में कंबल वितरण और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए सभी जिलों में बजट भेज दिया गया है। जिले में हर तहसील के लिए पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। इस पैसे का उपयोग कंबल खरीदने में किया जाएगा। अलाव के लिए 50 हजार अलग से दिए गए हैं। धनराशि का एक हिस्सा नगर निकाय प्रशासन को भी दिया जाएगा। तहसील के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन कंबल खरीदकर गरीबों को बांटेगा। साथ ही चट्टी-चौराहों पर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलावाए जाएंगे। नगरों में बनेंगे रैनबसेरा

नगरीय इलाकों में मुसाफिरों व बेघरों की सुविधा के लिए रैनबसेरा बनाए जाएंगे। यहां दूसरे स्थान से आने वाले लोगों के ठहरने और भोजन-पानी की व्यवस्था होगी। बेघर भी रैनबसेरा में रात गुजार सकते हैं। रैनबसेरा में सफाई, प्रकाश, बेड-बिस्तर समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। ' शासन स्तर से कंबल खरीदने और अलाव के लिए बजट जारी कर दिया गया है। कंबल खरीदकर तहसील स्तर पर वितरित कराया जाएगा। सर्दी में पर्याप्त स्थानों पर अलाव भी जलवाए जाएंगे। ताकि लोगों को दिक्कत न होने पाए।

उमेश मिश्रा, एडीएम

chat bot
आपका साथी