पुलिस व पीएसी के जवानों ने जंगलों में की कांबिग

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) शनिवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने चंद्रप्रभा राजदर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:52 PM (IST)
पुलिस व पीएसी के जवानों ने जंगलों में की कांबिग
पुलिस व पीएसी के जवानों ने जंगलों में की कांबिग

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) :

शनिवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने चंद्रप्रभा, राजदरी, देवदरी जलप्रपात के साथ जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। गांव के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया गया।

जवानों ने पर्यटन स्थल के साथ पशु अड़ार, गुफा, प्राकृतिक जलस्त्रोतों के अंदर छानबीन की। जलप्रपात पर घूमने आ रहे सैलानियों के स्नान करने पर रोक लगाने को कहा। यह निर्देशित किया गया कि किसी भी सूरत में सैलानी कुंड अथवा बहते पानी में स्नान न करें। जंगलों में निवास कर रहे ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की गई। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु नजर आए तो थाना या 112 नंबर पर डायल करें।

थाना प्रभारी राजकुमार यादव, चौकी इंचार्ज, रामनयन सिंह, अलख नारायण सिंह सहित पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी