हरियाली संजोने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली संजोने का संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
हरियाली संजोने का लिया संकल्प
हरियाली संजोने का लिया संकल्प

जासं, चंदौली : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह गोष्ठी के साथ पौधारोपण किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पौधारोपण किया और हरियाली को संजोने का संकल्प लिया।

टांडाकला प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी खलिक अहमद ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण एवं जैव विविधता में संतुलन स्थापित करने की अपील की। कहा वर्तमान समय में बढ़ते वायु एवं जल प्रदूषण के दुष्परिणाम से बचने में औषधीय पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण के मौके पर शनिवार को बगहीं नेशनल हाईवे स्थित तालाब पर वन विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके वन विभाग के रेंजर अमरनाथ सिंह ने पौधारोपण किया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाने की जरूरत है। एक पेड़ सौ पुत्रों के बराबर होता है। वृक्ष ही लोगों को प्रदूषण के मुक्ति दिला सकता है। इस अवसर पर लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी के उपरांत पीपल, नीम, आंवला आदि का रोपण किया। इस अवसर रेंजर ने बताया कि जुलाई महीने से वन विभाग की तरफ से पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अपनी निजी जमीन में भी वृक्ष लगाना चाहता है तो वह विभाग से संपर्क करके इसका लाभ उठा सकता है। ग्राम प्रधान राजाराम, एडीओ पंचायत अरविद कुमार, अमरनाथ सिंह, रवि सिंह, मनोज श्रीवास्तव, देवकृष्ण तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी