स्थापना दिवस पर महिला व बच्चों की सुरक्षा का संकल्प

पीडीडीयू नगर (चंदौली) स्थानीय रेल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार को स्थापना दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:42 PM (IST)
स्थापना दिवस पर महिला व बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
स्थापना दिवस पर महिला व बच्चों की सुरक्षा का संकल्प

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्थानीय रेल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार को स्थापना दिवस मनाया। जवानों ने परेड कर अपनी तेजी का अहसास कराया। इस दरम्यान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जवानों ने महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

पीडीडीयू जंक्शन प्लेटफार्म संख्या तीन, चार एवं एक - दो पर सर्कुलेटिग एरिया तथा प्लेटफार्म पर खड़ी गाड़ियों में यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को यात्रा के दौरान जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहने, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा तथा किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 139 पर तत्काल सूचना देने की बात कही गई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल का इतिहास बहुत प्राचीन और गौरवशाली रहा है। 20 सितंबर 1957 को भारत सरकार ने रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल को संघ के सशस्त्र बल का दर्जा प्रदान किया। रेलवे सुरक्षा बल देश का एकमात्र ऐसा सशस्त्र बल है, जिसे अपराधी को गिरफ्तार करने, मुकदमा रजिस्टर करने, उसकी जांच करने और अभियोजन करने का अधिकार प्राप्त है। बताया कि भारतीय रेलवे की क्षमता व छवि को बनाने के लिए रेलवे के अन्य विभागों की भी आवश्यकतानुसार सहायता करता है।

chat bot
आपका साथी