आने वाली पीढ़ी के लिए करना होगा पौधारोपण

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) तरुमित्र सेवा समिति ने रविवार को लाट नंबर दो शाह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM (IST)
आने वाली पीढ़ी के लिए करना होगा पौधारोपण
आने वाली पीढ़ी के लिए करना होगा पौधारोपण

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : तरुमित्र सेवा समिति ने रविवार को लाट नंबर दो शाहकुटी रोड हनुमान मंदिर के पास पौधारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने तीन पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाए। साथ ही लोगों में दो सौ पौधों का वितरण किया गया।

चेयरमैन ने कहा कि नगर को हरा भरा करने में तरुमित्र सेवा समिति के साथ मिलकर सहयोग किया जाएगा। उपाध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा पौधारोपण कार्य से आने वाली पीढ़ी इसका लाभ उठाएगी। धनंजय सिंह ने कहा पेड़ का महत्व कोरोना काल में पता चला, जब लोग आक्सीजन के लिए भटक रहे थे। समस्या का निदान है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं। संकल्प लिया नगर के जीटी रोड पर 50 ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। वहां के लोग पेड़ को गोद लेकर उसका संरक्षण करेंगे। बृजेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, विनोद राठौर, राजेश सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिल केशरी, प्रदीप सेठ, दिलीप गुप्ता, इंद्रदेव गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी