पिकअप ने मार्निग वाक पर निकली महिला को मारी टक्कर, मौत

हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पशु तस्करों के वाहन से हुई दुर्घटना ग्रामीणों में आक्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:57 PM (IST)
पिकअप ने मार्निग वाक पर निकली महिला को मारी टक्कर, मौत
पिकअप ने मार्निग वाक पर निकली महिला को मारी टक्कर, मौत

हादसा :

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पशु तस्करों के वाहन से हुई दुर्घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

- पूर्व सांसद ने एसपी को फोन पर कराया अवगत

- तस्करी पर हर हाल में रोक लगाने की उठाई मांग जागरण संवाददाता, चंदौली : बबुरी थाना क्षेत्र के सरगुजियां गांव निवासी हीरावती देवी (50) को रविवार को मार्निंग वाक के समय पशु लदे पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने एसपी को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी और तस्करों पर रोक लगाने की मांग की।

हीरावती देवी की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। चिकित्सक ने उन्हें मार्निंग वाक करने की सलाह दी थी। रविवार की सुबह करीब चार बजे वह अपने गांव के पास लेवा-इलिया रोड पर टहल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच पशुओं को लादकर तस्करों के पांच पिकअप वाहन गुजरे। तस्करों के किसी वाहन ने महिला को धक्का मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्वजन को दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पूर्व सांसद भी सरगुजिया गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एसपी अमित कुमार को फोन कर अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर बबुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की मिलीभगत से पशु तस्करी का खेल जारी होने की शिकायत की। पूर्व सांसद का कहना रहा कि पशु तस्करी का खेल काफी पुराना है। जिले में कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। तीन साल पहले मालदह गांव में पशु तस्करों का वाहन झोपड़ी में घुस गया था। इससे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दो माह पहले पुलिस से बचकर भाग रहे तीन तस्करों ने मंगरौर पुल से कर्मनाशा नदी में छलांग लगा दी थी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को ठोस रणनीति बनाकर काम करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी