पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम सभा में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को छात्र संकेत चंद्रपाल यादव उर्फ चंदू ने किया धरना प्रदर्शन किया गया ।देश में लगातार 2 सप्ताह से डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:14 PM (IST)
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

जासं, बबुरी (चंदौली) : बबुरी क्षेत्र के शाहपुर गांव में डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा दो सप्ताह से पेट्रो दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। जनहित के मुद्दों को उठाने पर पुलिस प्रशासन लाठी चार्ज कर आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। चंद्रपाल यादव, अजित यादव, अरविद यादव, जितेंद्र यादव, महानंद, मिथलेश, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (जासं)

chat bot
आपका साथी