ठंड के मौसम में लोगों को भाने लगा साग का जायका

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) सर्दी के मौसम में आमजन को साग का जायका भाने लगा ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:42 PM (IST)
ठंड के मौसम में लोगों को भाने लगा साग का जायका
ठंड के मौसम में लोगों को भाने लगा साग का जायका

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : सर्दी के मौसम में आमजन को साग का जायका भाने लगा है। नई आलू की आमद के साथ लौह तत्व से भरपूर साग की डिमांड बढ़ गई है। नगर के सब्जी बाजार में बथुआ, चना, सरसों, पालक, सोआ, मेथी आदि साग खूब बिक रहे हैं। हालांकि गोभी, गाजर और मटर के बढ़े दाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। चिकित्सकों की मानें तो साग में पौष्टिकता के साथ आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है। साग के खाने से जहां खून साफ होता है, वहीं पथरी आदि की बीमारी काफी हद तक दूर होती है।

ठंड के मौसम में सरसों के साग के साथ हरी सब्जियां डिमांड में रहती है। बथुआ और मेथी के पराठे भी खूब पसंद किए जाते हैं। दिसंबर और जनवरी में तो लोग रोज एक वक्त साग खाना पसंद करते हैं। हालांकि महंगाई के चलते लोगों की जेब ढीली हो रही है। बैंगन और मूली के दाम भी बढ़ गए हैं। नगर में सब्जी बाजार के अलावा अन्य स्थान पर भी बथुआ, चना व सरसों का साग बेचने वालों की दुकानें लग रही हैं। साग खाने के शौकीन रोज साग की खरीदारी कर रहे हैं। साग बेचने वालों ने बताया कि इस समय बथुआ 40, चना 20 व सरसों का साग 15 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेचा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी