जाम से कराह उठे लोग, दिन भर रेंगते रहे वाहन, आमजन परेशान

पीडीडीयू नगर (चंदौली) जाम की समस्या शहरवासियों व राहगीरों के लिए नासूर बन गई है। कोई ऐसा दिन नहीं कि नगर में जाम न लगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:45 PM (IST)
जाम से कराह उठे लोग, दिन भर रेंगते रहे वाहन, आमजन परेशान
जाम से कराह उठे लोग, दिन भर रेंगते रहे वाहन, आमजन परेशान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जाम की समस्या शहरवासियों व राहगीरों के लिए नासूर बन गई है। कोई ऐसा दिन नहीं कि नगर में जाम न लगे। सोमवार को सुबह दस बजे से शाम तक पूरा शहर जाम रहा। लोगों को पैदल निकलने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर के विभिन्न मोहल्लों में वाहनों की कतार लगी रही। लोग रास्ता खोजते रहे और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए तंग गलियों के रास्ते गुजरते रहे। जाम का कारण नगर में प्रत्येक सोमवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार भी रहा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो सड़क पर वाहनों की कतार लगने लगी।

रविवार की छुट्टी के बाद सरकारी कार्यालय व बैंक खुले तो सड़क पर दबाव बढ़ा। जल्दीबाजी के चलते लोग इधर-उधर से निकलना चाहे तो जाम में फंस गए। सबसे बड़ी बात यह रही की उसी वक्त नगर में बड़े वाहन भी घुस आए। सुबह दस बजे से ही जाम का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर आते आते पूरा नगर जाम हो गया। इसके आगे यातायात पुलिस की सारी व्यवस्था छोटी पड़ गई। लोग आगे निकलने के लिए रास्ता तलाश करते रहे। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं एवं मरीजों को हो रही थी। अस्पताल जाने के लोग रास्ते में फंसे रहे। जीटी रोड पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कतार लगी रही। उसमें पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जीटीआर ब्रिज से सुभाष पार्क तक वाहनों की कतार लगी रही। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को लबे सड़क खड़ा कर दे रहे थे। वहीं वाहन सवार जहां तहां वाहनों को खड़ा कर दे रहे थे। ऐसी स्थिति में लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा।

chat bot
आपका साथी