जनता हिसाब मांग रही, भाजपाई भाग रहे

बहुजन समाज पार्टी की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय में सामाजिक भाईचारा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:33 PM (IST)
जनता हिसाब मांग रही, भाजपाई भाग रहे
जनता हिसाब मांग रही, भाजपाई भाग रहे

जागरण संवाददाता, चंदौली : बहुजन समाज पार्टी की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय में सामाजिक भाईचारा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

पूर्व आईएएस अधिकारी ¨चतामणि कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश में बसपा की लहर है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कनौजिया समाज पूरी मुस्तैदी से पार्टी के साथ खड़ा है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा पूरी तरह विफल है। किसान, गरीब, मजदूर, अधिकारी, कर्मचारी ऊब चुके हैं। सरकार बनने के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाओं में झूठ का सहारा लिया और अब जब जनता हिसाब मांग रही तो कभी राम मंदिर तो कभी अन्य योजना के नाम पर उसे बरगला रहे हैं। यूपी में कनौजिया समाज का हित बहुजन समाज पार्टी में ही है। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, गरीबों का शोषण, सरकारी धन की लूट चरम पर है। आने वाले चुनाव में कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। अंत में शिवचरण कन्नौजिया को जिला संयोजक बनाने की घोषणा की। नंदकिशोर, नन्हें, लालता कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया, बैजनाथ कन्नौजिया, शैलेंद्र, मदन, श्रवण, विजय, राजेंद्र, बहादुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता लालता कन्नौजिया व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।

chat bot
आपका साथी