अनदेखी के चलते बदहाल होने लगे यात्री प्रतीक्षालय

नगर के जीटी रोड के किनारे विभिन्न स्थानों पर बन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:18 PM (IST)
अनदेखी के चलते बदहाल होने लगे यात्री प्रतीक्षालय
अनदेखी के चलते बदहाल होने लगे यात्री प्रतीक्षालय

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर के जीटी रोड के किनारे

विभिन्न स्थानों पर बने यात्री प्रतीक्षालय न केवल अनदेखी के चलते दुर्दशा की स्थिति में आ गए हैं बल्कि इनमें से कुछ पर कब्जे भी होने लगे हैं। किसी ने दुकान सजा ली है तो कोई वाहनों के स्टैंड के रूप में उपयोग हो रहा है। इससे यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में यात्रियों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। सड़क के किनारे लोगों के खड़े और बैठे रहने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रतीक्षालय बनाने में चार लाख 50 हजार रुपये की धनराशि खर्च हुई थी।

यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। गर्मी के मौसम में राहगीर छांव की तलाश में यहां वहां भटकते रहते थे। वहीं बारिश के मौसम में पानी से बचने के लिए जीटी रोड के किनारे बनी दुकानों का सहारा लेते थे। सांसद कोटे से जनपद भर में 56 स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाया गया। वहीं नगर में 12 जगहों पर प्रतीक्षालय बनाए गए। इसमें 21 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। अब इनमें अधिकांश क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नगर के सुभाष पार्क के समीप बने दो प्रतीक्षालय बदहाल हो गए। कमोवेश यही हाल अन्य जगहों का है। गायब हो गई पीएम व सीएम की तस्वीर

नगर में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व चंदौली के सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय की तस्वीर भी लगाई गई थी। जनप्रतिनिधियों की तस्वीर भी गायब हो गई है।

chat bot
आपका साथी