परशुराम सिंह भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के सदस्य बने

जागरण संवाददाता इलिया (चंदौली) जिलाधिकारी संजीव सिंह ने क्षेत्र के कटवां माफी गांव निवासी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:44 PM (IST)
परशुराम सिंह भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के सदस्य बने
परशुराम सिंह भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के सदस्य बने

जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली) : जिलाधिकारी संजीव सिंह ने क्षेत्र के कटवां माफी गांव निवासी वृक्ष बंधु परशुराम सिंह को जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद का सदस्य नामित किया है। श्री सिंह को जल प्रबंधन परिषद का सदस्य बनाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है। जिलाधिकारी द्वारा जिला भूगर्भ जल प्रबंधन के गठन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तथा राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले लोगों को सदस्य बनाया गया है। इसमें पर्यावरण क्षेत्र में योगदान करने, सामाजिक व राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने वाले वृक्ष बंधु परशुराम सिंह को भी जिलाधिकारी द्वारा सूची में वरिष्ठतम स्थान देकर सदस्य बनाया गया है। वृक्ष बंधु ने कहा जल प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कहा जिस तरह पर्यावरण को बचाए रखने के लिए मेहनत किया। उसी तरह जल संचय करने में भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी