पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों को बनाएंगे सु²ढ़

नियामताबाद (चंदौली) जिला पंचायत संसाधन केंद्र में चल रहे पंचायत सहायक एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटरों के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में गुरुवार को जौनपुर के पंचायत सहायकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:12 PM (IST)
पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों को बनाएंगे सु²ढ़
पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों को बनाएंगे सु²ढ़

जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में चल रहे पंचायत सहायक, एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटरों के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में गुरुवार को जौनपुर के पंचायत सहायकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। अंतिम दिन 200 के सापेक्ष 177 पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। उप निदेशक पंचायत एके सिंह ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों को सु²ढ़ बनाने व ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं सहज व त्वरित गति से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सुनील सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी