चंद्रप्रभा में पानी छोड़े जाने से धान व अरहर की फसल जलमग्न

जागरण संवाददाता चंदौली बारिश से चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी का पानी आस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:58 PM (IST)
चंद्रप्रभा में पानी छोड़े जाने से धान व अरहर की फसल जलमग्न
चंद्रप्रभा में पानी छोड़े जाने से धान व अरहर की फसल जलमग्न

जागरण संवाददाता, चंदौली : बारिश से चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी का पानी आसपास के आधा दर्जन गांवों के सिवान में पहुंचने से संकट गहरा गया है। किसानों की धान और अरहर की फसल डूब गई है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से अन्नदाता मुश्किल में हैं। जल्द खेतों का पानी नहीं निकाला गया तो अन्नदाताओं की खून-पसीने की कमाई बर्बाद हो जाएगी।

पहाड़ी इलाके में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे नदियों व बांधों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। चंद्रप्रभा बांध से नदी में पानी छोड़ा जा रहा। इससे नदी उफान पर है। अपने साथ ही आसपास के इलाके के सिवान में चंद्रप्रभा नदी का पानी पहुंच गया है। क्षेत्र के पड़या, सोहदवार, एलही, चक, ढेढ़वां, मैढ़ीं, नरहन आदि गांवों में किसानों की धान और अरहर की फसल जलमग्न हो गई है। दरअसल, नाले-नालियां भी झाड़-झंखाड़ से पटी हुई हैं। इस वजह से खेतों में जमा पानी भी नहीं निकल पा रहा। इससे किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींच गई हैं। यदि जल्दी पानी नहीं हटा तो फसल बर्बाद हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी