चार दिन से खड़ी 30 एंबुलेंस का हुआ संचालन

जागरण संवाददाता चंदौली हड़ताल के चलते जिले में जहां की तहां खड़ी तीस एंबुलेंस का संचालन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:18 PM (IST)
चार दिन से खड़ी 30 एंबुलेंस का हुआ संचालन
चार दिन से खड़ी 30 एंबुलेंस का हुआ संचालन

जागरण संवाददाता, चंदौली : हड़ताल के चलते जिले में जहां की तहां खड़ी तीस एंबुलेंस का संचालन स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से शुरू करा दिया। अन्य 19 एंबुलेंस को चलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

एक पखवारा से एंबुलेंस चालकों की हड़ताल चल रही है। चार दिन पूर्व 30 एंबुलेंस चालक वाहनों की चाबी सीएमओ को देकर हड़ताल पर चले गए। चार दिन से ये एंबुलेंस खड़ी हैं। इनका संचालन न होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। रविवार को सीएमओ ने वैकल्पिक व्यवस्था कर एंबुलेंस सेवा शुरू करा दी। सीएमओ डाक्टर वीपी द्विवेदी ने कहा जब तक कोई स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था से संचालन होगा।

chat bot
आपका साथी