नारायण की भक्ति से ही मिलता है सदमार्ग

बरहनी (चंदौली) भगवान नारायण की स्तुति सभी को करना चाहिए। क्योंकि नारायण की भक्ति से ही हमें सदमार्ग मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:22 PM (IST)
नारायण की भक्ति से ही मिलता है सदमार्ग
नारायण की भक्ति से ही मिलता है सदमार्ग

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : भगवान नारायण की स्तुति सभी को करना चाहिए। क्योंकि नारायण की भक्ति से ही हमें सदमार्ग मिलता है। व्यक्ति के जीवन में नारायण के प्रति भक्ति किसी दबाव या भय से नहीं आती। जब हमारे पुण्य जागृत होते हैं तो अनायास ही नारायण के प्रति हमारा लगाव हो जाता है। जब हम नारायण से जुड़ जाते हैं। उनकी भक्ति करने लगते हैं, तो जो सुख हमें नारायण की सेवा में मिलता है। वह संसार की अन्य किसी वस्तु से नहीं प्राप्त होता। उक्त बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ में शनिवार को सुंदर राज महाराज ने कहीं।

कहा कि भागवत शास्त्र में कहा गया है कि हमें ऊं का स्मरण करना चाहिए। जो ऊं का जप करता है, उसे भगवान नारायण की अनुभूति होती है। मात्र भगवान के नाम का स्मरण करने से हमारे पापों का नाश हो जाता है। मृत्युंजय सिंह, शिवबच्चन सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, सरिता सिंह श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी