खरीफ सत्र में तैयार होगी प्याज, किसानों को मिला मुफ्त बीज

जागरण संवाददाता चंदौली उद्यान विभाग की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्याज की खेत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:00 PM (IST)
खरीफ सत्र में तैयार होगी प्याज, किसानों को मिला मुफ्त बीज
खरीफ सत्र में तैयार होगी प्याज, किसानों को मिला मुफ्त बीज

जागरण संवाददाता, चंदौली : उद्यान विभाग की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्याज की खेती के लिए निश्शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने चिह्नित 50 किसानों को बीज का वितरण किया। किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया। समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों की राय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, किसान खेती का नया तरीका अपनाएं। उन्नत खेती के जरिए ही किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। इसके लिए सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित की है। किसानों को अपना पंजीकरण कराकर इसका लाभ लेना चाहिए। किसानों को प्याज की खेती में हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्याज की बिक्री व भंडारण आदि का मुकम्मल इंतजाम कराएं। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने भी किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि खरीफ के सीजन में प्याज की खेती के लिए विभाग की ओर से किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का विभाग में पंजीयन होना जरुरी है। खरीफ सीजन में प्याज की खेती के लिए मई से अगस्त माह तक नर्सरी डाली जाती है। इसके बाद अक्तूबर माह से प्याज का उत्पादन शुरु हो जाएगा। खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी तथा ढलावदार खेत होना जरुरी है, क्योंकि पानी निकासी नहीं होने पर फसल खराब हो जाएगी। केविके प्रभारी डाक्टर एसपी सिंह ने प्याज के नर्सरी, हार्वेस्टिग और रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। निरीक्षक सुरेश मिश्रा, एसपी वर्मा, रणविजय सिंह, हरिश्चंद्र पटेल, लालमुनी राम, मोहन कुमार सोनकर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी