कोरोना से एक की मौत, 10 मिले पाजिटिव

जागरण संवाददाता चंदौली ठंड बढ़ने के साथ जिले में कोरोना का मीटर दोबार बढ़ने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:01 PM (IST)
कोरोना से एक की मौत, 10 मिले पाजिटिव
कोरोना से एक की मौत, 10 मिले पाजिटिव

जागरण संवाददाता, चंदौली : ठंड बढ़ने के साथ जिले में कोरोना का मीटर दोबार बढ़ने लगा है। शुक्रवार की शाम कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 1064 लोगों का सैंपल लिया गया। 17 लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुटा हुआ है। संक्रमितों को उनकी ईच्छानुसार होम आईसोलेशन में रहने की अनुमति दी गई है। वहीं कुछ लोगों को एल-वन अस्पताल में भी भर्ता कराया गया है।

जनपदवासी संक्रमित व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी मौत हो गई। इससे घर-परिवार में कोहराम मच गया। पिछले एक पखवारे से जिले में कोरोना की रफ्तार थम गई थी। रोजाना दो-चार नए मरीज ही सामने आ रहे थे। वहीं मरने वालों की संख्या शून्य थी। लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 10 नए मरीज व एक की मौत हुई। वहीं गुरुवार को डेढ़ दर्जन से अधिक नए मरीज सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की तादाद भी अच्छी-खासी है। जिले में अब तक कुल 3791 संक्रमित मिले हैं। इसमें 3626 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 119 सक्रिय केस हैं। कोरोना से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने मरीजों के इलाज के लिए मुकम्मल इंतजाम किया है। एल-वन व एल-टू अस्पतालों को सभी सुविधाओं से लैस किया गया है।

chat bot
आपका साथी