कोरोना से एक की मौत, छह पाजिटिव मिले

जागरण संवाददाता चंदौली कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 07:34 PM (IST)
कोरोना से एक की मौत, छह पाजिटिव मिले
कोरोना से एक की मौत, छह पाजिटिव मिले

जागरण संवाददाता, चंदौली : कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं छह लोग संक्रमित मिले। जबकि 14 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। जांच के लिए 1167 नमूने लिए गए थे। जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करा रहा।

पाजिटिव मरीजों में तीन महिला व तीन पुरुष हैं। सभी स्थानीय यात्रा के दौरान संक्रमित हुए हैं। इनमें चहनियां ब्लाक के दो, चंदौली नगर क्षेत्र से एक, पीडीडीयू नगर के तीन हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा। बाजार में भीड़ उमड़ रही लेकिन लोग कोरोना से बचाव को कोई इंतजाम नहीं कर रहे। दुकानदार हों या ग्राहक हर कोई बिना मास्क लगाए घूमता नजर आ रहा है। हर समय भीड़-भाड़ वाले शहर में जिला प्रशासन की ओर से भी कोई जागरूकता या जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा। इससे लोगों में कोरोना का भय नहीं रह गया है। कोरोना संक्रमितों में 50 फीसद मरीज पीडीडीयू नगर के ही आ रहे हैं। जिले में अब तक 4067 केस मिले हैं, इनमें एक्टिव केस की संख्या 141 है। 3878 स्वस्थ्य हो चुके है और अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी