दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे अधिकारी, आंदोलित रहे किसान

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) अदसड़ गांव कर्मनाशा नदी में लगे पंप कैनाल को चालू कराने ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:10 PM (IST)
दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे अधिकारी, आंदोलित रहे किसान
दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे अधिकारी, आंदोलित रहे किसान

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) : अदसड़ गांव कर्मनाशा नदी में लगे पंप कैनाल को चालू कराने एवं मुआवजे को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। किसान अपनी मांग को लेकर मुखर रहे लेकिन शाम तक किसी भी अधिकार के नहीं पहुंचने से आक्रोश बढ़ गया।

मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह ने कहा कैनाल तो चालू नहीं हो सका। किसानों का मुआवजा भी अब तक नहीं मिला ैकिसान अपनी धान की फसल को बचाने को परेशान हैं। अधिकारियों को किसानों की समस्या से कोई सरोकार ही नहीं है। जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि आज किसानों को पानी की आवश्यकता है तो नहरों से पानी गायब है। पंप कैनाल का कार्य पूर्ण नहीं होना किसानों के लिए दुखद है। अदसड़, चारी के पंप कैनाल से नरवन के किसान सिचाई को लेकर सपना संजोए थे लेकिन उनका सपना साकार नहीं हो पा रहा है। जब तक कोई सक्षम अधिकारी आकर समस्या का समाधान नहीं करते अनवरत धरना जारी रहेगा। अंजनी तिवारी, दिनेश कुमार, पप्पू प्रजापति, अखिलेश्वर कुमार, रतन वर्मा, प्रमोद, निरंजन कुमार, अमीत गुप्ता, अंबरीश सिंह आदि किसान शामिल थे। संचालन अजीत सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी