संविधान पालन की दिलाई शपथ, दायित्वों से कराया अवगत

जागरण संवाददाता चंदौली पुलिस लाइन में शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:26 PM (IST)
संविधान पालन की दिलाई शपथ, दायित्वों से कराया अवगत
संविधान पालन की दिलाई शपथ, दायित्वों से कराया अवगत

जागरण संवाददाता, चंदौली : पुलिस लाइन में शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मातहतों को संविधान पालन व रक्षा की शपथ दिलाई। इसकी महत्ता का भी उल्लेख किया। थानाध्यक्षों ने मातहतों को शपथ दिलाई।

एसपी ने संविधान की प्रस्तावना 'हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण, प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने व नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय' की शपथ दिलाई। संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया। साथ ही मातहतों से इसका अक्षरश: पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते संविधान का पालन व उसके मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार संविधान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर के ओड़वार, चतुर्भुजपुर में डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भीम चर्चा कार्यक्रम में के तहत अनुसूचित जाति बस्ती में प्रतिज्ञा पत्र बांटा गया। पीसीसी सचिव व जिला प्रभारी जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा बाबा साहब कालजयी पुरुष थे। उन्होंने समाज के हर अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने का कार्य किया।

बाबा साहब समरसता, सामाजिक मूलता के प्रतिबिब थे। शपथ ली संविधान पर आंच नहीं आने देंगे व भारत की एकता बचाए रखेंगे। हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान सभी को अवसर एवं जीवन की समानता का अधिकार देता है। हमारा संविधान देश के हर नागरिक के मान-सम्मान व अधिकारों का संरक्षक है। संविधान में निहित लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए उनकी रक्षा करना सभी का दायित्व है। रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, मुजाहिद अख्तर, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, दयाराम पटेल, नवीन पांडेय आदि थे।

chat bot
आपका साथी