अब सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें

जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना के अब इक्का-दुक्का मरीज ही मिल रहे हैं। ऐसे में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:57 PM (IST)
अब सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें
अब सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना के अब इक्का-दुक्का मरीज ही मिल रहे हैं। ऐसे में शासन ने पाबंदियां घटा दी हैं। अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से रात नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी। स्कूल-कालेजों में शिक्षण कार्य अभी ठप रहेगा। शादियों में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। माल व शांपिग कांप्लेक्स सोमवार से शुक्रवार तक खोले जा सकते हैं। हालांकि यहां कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। माल के गेट पर पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। मिठाई, स्ट्रीट फूड की दुकानों में शारीरिक दूरी के मानक का पालन जरूरी होगा। शासन ने नियमों के तहत रेस्टूरेंट व होटलों को खोलने की अनुमति दी है। क्षमता के सापेक्ष एक बार में 50 फीसद लोग ही मौजूद रहेंगे। रेस्टोरेंट में लगाई गईं कुर्सियों को दूरी पर लगाया जाएगा। ताकि शारीरिक दूरी के मानक का पालन होता रहे। शासन ने शादियों को लेकर भी गाइडलाइन जारी कर दी। इसके अनुसार बंद अथवा खुले स्थान में एक साथ अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। स्कूल कालेजों में पठन-पाठन की प्रक्रिया अभी बाधित रहेगी। वहीं सिनेमा हाल, स्टेडियम, स्वीमिग पूल व जिमखाना बंद रहेंगे। पुलिस कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए लगातार चक्रमण कर लोगों को जागरूक करती रहेगी। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने पर शासन ने पाबंदियों में रियायत दी है। अब सुबह सात से रात नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी। कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी