नीतिश और दीपिका को बेस्ट प्लेयर का सम्मान

सदर ब्लाक के धरौली के दशरथ इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय खेल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:51 PM (IST)
नीतिश और दीपिका को बेस्ट प्लेयर का सम्मान
नीतिश और दीपिका को बेस्ट प्लेयर का सम्मान

जागरण संवाददाता, चंदौली : सदर ब्लाक के धरौली के दशरथ इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने नीतिश यादव और दीपिका कुमार को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया।

प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, दौड़, लंबी कूद, चेयर सांग आदि में कालेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसमें छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा सामने आती है। प्रतियोगिता के चलते ग्रामीण अंचल के होनहारों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जितेंद्र तिवारी, ज्ञान तिवारी, गणेश चतुर्वेदी, राजकेश्वर यादव, आजाद अली, विवेक सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी