खलिहान में रखा नौ बीघा का पुआल जला

थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में रविवार की देर शाम खलिहान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:39 PM (IST)
खलिहान में रखा नौ बीघा का पुआल जला
खलिहान में रखा नौ बीघा का पुआल जला

जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली) : थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में रविवार की देर शाम खलिहान में रखा नौ बीघे का पुआल जल गया। इससे पशुपालक के समक्ष चारा का संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी राजवंश पांडेय ने खलिहान में पशुओं के लिए पुआल रखा था।

सोमवार की सुबह उसकी कटाई कराने वाले थे। रात में ही उसमें आग लग गई। तेज लपटें उठती देख ग्रामीण जुट गए और मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मी पहुंच गए, पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

chat bot
आपका साथी