पौधों को सुरक्षित व संरक्षित करना जरूरी

पौधों को सुरक्षित व संरक्षित करना जरूरी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 08:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:20 PM (IST)
पौधों को सुरक्षित व संरक्षित करना जरूरी
पौधों को सुरक्षित व संरक्षित करना जरूरी

जासं, चकिया (चंदौली) : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर स्थित वन विश्राम गृह (दिलकुशा) परिसर में फलदार पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने प्रबुद्धजनों से पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाने के साथ ही उन्हें बचाने का आह्वान किया।

औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती से पर्यावरण के शुद्धिकरण पर बल दिया। कहा पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अभियान चलाकर खुद की भूमि में पौधों को रोपित करने की जरूरत है। चेयरमैन अशोक बागी ने कहा अब वह समय आ गया है जब पर्यावरण के खातिर आपसी द्वेष, राग भूलकर धरती मां को हरा-भरा करना होगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी (चकिया) धर्मेद्रनाथ सिंह ने कहा पेड़ों के कटान पर रोक लगाने के साथ ही नदी, जलाशय को प्रदूषण से रोकने के साथ ही जल संरक्षण के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा। संगोष्ठी में शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन किया गया। इस मौके पर दिलकुशा परिसर में दर्जनों फलदार पौधे रोपित किए गए। संगोष्ठी को समाजसेवी राम सुजीत द्विवेदी, भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, देशराज सिंह समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन वन क्षेत्राधिकारी (चकिया) अकबाल बहादुर सिंह ने किया ने किया।

नौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय रेंज के कहुअवा घाट स्थित पौधशाला व जय मोहनी के पौधशाला में पौधारोपण किया गया। सुजीत सिंह ने पीपल का पौधा लगाकर अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण किए जाने का आह्वान किया। वन रेंज अधिकारी रिजवान अली ने पर्यावरण दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। वन अधिकारी नदीम अहमद, मनीष गुप्ता, गुरुदेव, शेरा, कमला सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी