विधायक ने साइकिल चला पार्टी का पहुंचाया संदेश

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओ के साथ नैढ़ी नादी निधौरा सहेपुर आदि गांवों में साइकिल चलाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाया व जनसंदेश पर्ची बांटी। दरियापुर गांव में हुई नुक्कड़ सभा में विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:53 PM (IST)
विधायक ने साइकिल चला पार्टी का पहुंचाया संदेश
विधायक ने साइकिल चला पार्टी का पहुंचाया संदेश

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओ के साथ नैढ़ी, नादी, निधौरा, सहेपुर आदि गांवों में साइकिल चलाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाया व जनसंदेश पर्ची बांटी।

दरियापुर गांव में हुई नुक्कड़ सभा में विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। सरकार ने जनता के साथ वादा खिलाफी करने का काम किया है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी, गैस सिलेंडर की सब्सिडी, अचानक लॉकडाउन लगाकर जनता को धोखा देने का काम किया। हजारों किलोमीटर दूर से पैदल चलकर लोग भूखे प्यासे कई दिनों के बाद घर पहुंचे। जब लॉकडाउन की जरूरत नहीं थी तब लॉकडाउन किया जब जरूरत है तो खुला छोड़ दिया। कोरोना मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। जनता के साथ ही पुलिस विभाग के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि की बदहाली से जनता त्रस्त है। सुभाष यादव, सोनू तिवारी, प्रमोद यादव, फजल खां, ओमप्रकाश यादव, मंगला, सुजीत, वसीम अहमद, रविद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी