केंद्रों पर दु‌र्व्यवस्था, धान खरीद में नहीं आ रही तेजी

वनगावां (चंदौली) क्रय केंद्रों पर धान खरीद में गति नहीं आ पा रही है। चकिया नौगढ़ तहसील क्षेत्र में कई केंद्र ऐसे हैं जहां पर लापरवाही चरम पर है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:45 PM (IST)
केंद्रों पर दु‌र्व्यवस्था, धान खरीद में नहीं आ रही तेजी
केंद्रों पर दु‌र्व्यवस्था, धान खरीद में नहीं आ रही तेजी

जागरण संवाददाता, वनगावां (चंदौली) : क्रय केंद्रों पर धान खरीद में गति नहीं आ पा रही है। चकिया, नौगढ़ तहसील क्षेत्र में कई केंद्र ऐसे हैं, जहां पर लापरवाही चरम पर है। हालत यह है कि अभी तक केंद्रों में धान खरीद की बोहनी तक नहीं हो पाई है। केंद्रों में धान न खरीदे जाने का किसान आरोप लगा रहे हैं। खरीद सुस्त होने के बावजूद अफसर सुस्त हैं। किसानों ने चेताया धान खरीद को लेकर केंद्र प्रभारी रवैया नहीं बदलते हैं तो आंदोलन किया जाएगा। अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालकर विभाग के अधिकारी धान खरीद में तेजी लाने की दुहाई दे रहे हैं। निरीक्षण में पहुंचने वाले अफसरों को घेर कर किसान शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। नवंबर बीत गया, फिर भी केंद्रों में खरीद की रफ्तार तेज नहीं हो पाई है। केंद्र खुद समस्याओं से जकड़े हुए हैं। खरीद के मानकों की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं तो किसान लगातार आरोप लगा रहे हैं। विभाग केंद्रों को बोगस तौल पर नोटिस देने के मूड में है। इनके केंद्रों प्रभारियों को धान की तौल में तेजी से लाने हिदायत दी है। जिले में इस बार धान खरीद के लिए 100 से अधिक क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से कुछ ही केंद्र ऐसे हैं जिनमें धान की खरीद हो रही है। शेष केंद्रों नमी मापक यंत्र, बोरा व डस्टर नहीं होने का बहाना बनाकर अभी तक खरीद शुरू नहीं की गई है। एक नवंबर से शुरू हुई खरीद में अब तक शहाबगंज विकास खंड के विपणन शाखा स्थित क्रय केंद्र पर एक-दो दिन पहले खरीद शुरू हुई।

------------

वर्जन-

सभी केंद्रों पर प्रभारियों को समय से मौजूद रहने का निर्देश है। खरीद एजेंसियों को तौल में तेजी लाने की हिदायत भी दी है गई। लापरवाही करने वाले विभागों के केंद्र हटाए जाएंगे।

अनूप श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ।

chat bot
आपका साथी