बढ़ी रफ्तार से दौड़ीं महाबोधि व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मुगलसराय मंडल में पहली बार 1297-98 महाबोधि व 12891-02 पुरुषोत्तम एक्सप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:41 PM (IST)
बढ़ी रफ्तार से दौड़ीं महाबोधि व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
बढ़ी रफ्तार से दौड़ीं महाबोधि व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मुगलसराय मंडल में पहली बार 1297-98 महाबोधि व 12891-02 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने शुक्रवार को एक नया प्रतिमान स्थापित किया है। दोनों सुपर फास्ट ट्रेनों की स्पीड 110 किमी से बढ़ाकर प्रति घंटा 120 किमी कर दी गई है। वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राकेश रोशन की निगरानी में दोनों ट्रेनों का परिचालन कराया गया। गाड़ियों की स्पीड को लेकर मुगलसराय मंडल पहले से ही सतर्क रहा है। विद्युतीकृत रेल खंडों पर डीजल इंजन की बजाए अब केवल विद्युत इंजन से ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिल रही है। विद्युत इंजन के ट्रेनों की गति में जहां वृद्धि हो रही है वहीं समय पालन में काफी हद कर सुधार आया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने बताया कि परिचालन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों ने शुक्रवार को कुशल विकासशील प्रयास किया है। मुगलसराय मंडल में पहली बार 1297-98 महाबोधि व 12891-02 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की गति को 110 किमी से बढ़ाकर प्रति घंटा 120 किमी कर दिया गया है। जल्द ही 24 और गाड़ियों का परिचालन कराया जाएगा। भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को आरामदायक यात्रा मुहैया कराने और ट्रेनों के संरक्षित परिचालन के उद्देश्य से कोचों के आधुनिकीकरण, उन्नयन की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा कोचों को अत्याधुनिक तरीके से विकसित भी किया जा रहा है। ट्रेनों की सुंदरता, सुरक्षा व साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इससे रेल सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा और यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। बेहतर सेवा देने को रेलवे कटिबद्ध है।

chat bot
आपका साथी