माघी पूर्णिमा : आस्था की डुबकी संग अन्न दान कर कमाया पुण्य

माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को बलुआ गंगा घाट स्नानार्थियों की भीड़ से पट गया। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव का उद्घोष भोर से ही शुरू हो गया जो दोपहर तक चला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM (IST)
माघी पूर्णिमा : आस्था की डुबकी संग अन्न दान कर कमाया पुण्य
माघी पूर्णिमा : आस्था की डुबकी संग अन्न दान कर कमाया पुण्य

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को बलुआ गंगा घाट स्नानार्थियों की भीड़ से पट गया। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव का उद्घोष भोर से ही शुरू हो गया जो दोपहर तक चला। स्नान ध्यान के बाद लोगों ने गरीबों में अन्न, धन और वस्त्र का दान किया। भीड़ के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस घाट व भीड़ वाले क्षेत्र में बराबर चक्रमण करती रही।

सोमवार की देर शाम से ही घाट पर भीड़ का जमावड़ा होने लगा था और दो बजे से स्नान शुरू हो गया। पूजा पाठ कराने वाले भी भोर से ही घाटों पर चौकियां आदि रखकर जम गए। स्नान के बाद बकायदा विद्वान पंडितों ने गंगा आरती, पूजा पाठ संकल्प कराया। माथे पर चंदन, तिलक लगाया। भीड़ को देखते हुए खानपान की दुकान, झूला, सर्कस, जादू शो के अलावा मनोरंजन के कई कार्यक्रम थे। स्नान बाद लोग तरह-तरह के व्यंजन का लुत्फ उठा ही रहे थे मनोरंजन के साधनों का भी आनंद ले रहे थे। सुरक्षा की ²ष्टि से एसडीएम, एएसपी, सीओ, थानाध्यक्षों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल बराबर चक्रमण करता रहा।

घर गृहस्थी का खरीदा सामान

महिलाओं ने घर गृहस्थी का सामान भी खरीदा। ओखली, मूसल, मचिया बाजार में सामान्य तौर पर नहीं मिलते। मेले के समय ही ऐसे सामान उपलब्ध होते हैं। लोगों ने जमकर ये सामान खरीदे। जो लोग वाहनों से आए वे वाहनों और पैदल वाले सिर पर रखकर सामान ले गए।

chat bot
आपका साथी