वकील फूंकेंगे तहसील प्रशासन का पुतला

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) तहसील प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर संयुक्त बार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:54 PM (IST)
वकील फूंकेंगे तहसील प्रशासन का पुतला
वकील फूंकेंगे तहसील प्रशासन का पुतला

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : तहसील प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर संयुक्त बार का विरोध पाचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। वकीलों ने अधिकारियों के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की। चेताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर अधिवक्ताओं का मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री को काला झंडा व अधिकारियों का पुतला फूंकेंगे। हालांकि प्रशासन वकीलों को मनाने का प्रयास कर रहा है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और भू माफियों को समाप्त करने में लगी है। वहीं दूसरी ओर तहसील प्रशासन भू माफियों को खुलेआम संरक्षण देकर अवैध कब्जा कराने में जुटा है। तहसील में किसी भी कार्य के लिए अधिकारी से लेकर राजस्वकर्मी धन वसूलने में जुटे हैं। आय,जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए छात्रों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पुतला फूंकने व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को समय न दिये जाने पर विरोध की चेतावनी दी। बार अध्यक्ष राजकुमार सिंह, डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, महामंत्री अजय रंजन, विजय प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी