कोविड जागरूकता रथ यात्रा पहुंची नगर पालिका इंटर कालेज

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान ए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:53 PM (IST)
कोविड जागरूकता रथ यात्रा पहुंची नगर पालिका इंटर कालेज
कोविड जागरूकता रथ यात्रा पहुंची नगर पालिका इंटर कालेज

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से दो अक्टूबर को प्रयागराज से निकली कोविड जागरूकता रथ यात्रा बुधवार को नगर पालिका इंटर कालेज पहुंची। छात्र छात्राओं को जागरूकता वैन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर महेंद्र पांडेय ने यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। यात्रा पूर्वांचल के 24 जनपदों में होकर विभिन्न गांवों तथा विद्यालयों से होकर गुजरेगी। यात्रा दुलहीपुर, जलीलपुर गांव होते हुए वाराणसी जनपद में प्रवेश करेगी। प्रधानाचार्य ने कोरोना के प्रमुख लक्षण , संक्रमण से कैसे बचें, मास्क पहनना, हाथ धोना, दो गज की दूरी के बाबत समाज को प्रेरित करने के लिए बताया। मयंक मोहन सिंह, फिरोज खान, अशोक त्रिपाठी, जयशंकर, योगेश सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी