15 नवंबर तक तैयार हो जाएगा कर्मनाशा नदी का पुल

जागरण संवाददाता सैयदराजा (चंदौली) एनएच-2 पर बने कर्मनाशा पुल पर 15 नवंबर से वाहनों का आ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:40 PM (IST)
15 नवंबर तक तैयार हो जाएगा कर्मनाशा नदी का पुल
15 नवंबर तक तैयार हो जाएगा कर्मनाशा नदी का पुल

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली) : एनएच-2 पर बने कर्मनाशा पुल पर 15 नवंबर से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। मरम्मत कार्य अंतिम दौर में है। पांच तक कार्य पूर्ण होने के बाद नौ दिन भार क्षमता का आंकलन होगा। पुल के चालू होने से जगह-जगह लग रहे जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

28 दिसंबर 2019 को ओवरलोड के चलते पुल का पूर्वी छोर का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल पर बनी सड़क धंस गई थी। इससे 15 दिन बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड से देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कटा रहा। भारत सरकार ने इसका संज्ञान लिया और इसकी मरम्मत और एप्रोच मार्ग बनाने का निर्देश दिया था। पुल की मरम्मत को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की ओर से कार्य तेजी से शुरू हुआ और दस महीने कार्य चला। इसके पूर्व एनएच प्रशासन ने इसे चालू करने के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की थी। कोरोना संक्रमण और बजट की कमी के चलते तीन महीने तक काम बंद रहा। पुल मरम्मत में देरी पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर जयशंकर सिंह ने बताया जर्मनी से आवश्यक सामग्री पहुंचने में देरी होने से भी मरम्मत कार्य में देरी हुई। अब स्ट्रेचिग का कार्य बाकी है, 5 नवंबर तक इसे पूर्ण कर दिया जाएगा। 10 नवंबर को लोडिग टेस्ट कराया जाएगा सब कुछ सही रहा तो 15 नवंबर को इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी