जवानों ने जंगलों में की काबिग, वेक्सीनेशन को किया प्रेरित

नौगढ़ (चंदौली) पुलिस और पीएसी के जवानों ने बिहार चुनाव व सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को जंगलों में सघन जांच अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:27 PM (IST)
जवानों ने जंगलों में की काबिग, वेक्सीनेशन को किया प्रेरित
जवानों ने जंगलों में की काबिग, वेक्सीनेशन को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : पुलिस और पीएसी के जवानों ने बिहार चुनाव व सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को जंगलों में सघन जांच अभियान चलाया। गांव के लोगों को वैक्सीन लगाने को प्रेरित किया। गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन, संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। जवान नौगढ़ और चकरघट्टा थाना क्षेत्र के नौडीहवा, बोदलपुर, मरवटिया, अमदहां, लौवारीकला के जंगलों में चप्पे-चप्पे पर घूमे। पशु अड़ारो, गुफाओं, प्राकृतिक जल स्त्रोतों को भी चेक किया। एएसपी सुखराम भारती ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे वेक्सीनेशन करा लें। घर से बाहर जाएं तो मास्क का प्रयोग करें। बाजार में भीड़ से दूरी बनाए रखें। कहा जंगलों में कोई घटना होने से पहले पुलिस को सूचित करें। कांबिग में एएसपी के अलावा थाना प्रभारी राजेश सरोज, थाना प्रभारी चकरघट्टा दीनदयाल पांडेय आदि थे।

chat bot
आपका साथी