एंबुलेंस फंसी जाम में मूकदर्शक बनी पुलिस

बंदी के बावजूद मिनी महानगर में वाहनों का जाम लग र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:21 PM (IST)
एंबुलेंस फंसी जाम में मूकदर्शक बनी पुलिस
एंबुलेंस फंसी जाम में मूकदर्शक बनी पुलिस

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : बंदी के बावजूद मिनी महानगर में वाहनों का जाम लग रहा है। सुबह से दोपहर तक जीटी रोड पर वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस मौजूद तो थी लेकिन तमाशबीन बनी रही। इसी जाम में मरीजों को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस फंस गई। हूटर व सायरन के बाद भी रास्ता खाली करने को कोई तैयार नहीं था। आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक तनिक भी टस से मस नहीं हुए। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन जाम खुलवाने में नाकाम रही।

प्रदेश में बेकाबू होते संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड क‌र्फ्यू लागू कर किया गया है। प्रशासन ने शहर में सार्वजनिक व निजी वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाई है लेकिन सोमवार सुबह शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर वाहनों की कतार लग जा रही। इससे लंबा जाम लग गया। काली मंदिर के समीप एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। पैदल चलना मुश्किल हो गया था। दिन चढ़ने के साथ बाजार की भीड़ भी बढ़ गई। मोटरसाइकिल सवारों ने यहां-वहां से अपनी बाइक निकाली। जीटीआर ब्रिज से लगायत नईसट्टी तक वाहनों की कतार लगी रही। पिकेट पर तैनात यातायात पुलिस जाम छुड़वाने का प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लगभग पांच घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी