जल निगम का ट्रांसफार्मर जला, दस दिन से आपूर्ति ठप

जागरण संवाददाता टांडाकला (चंदौली) जल निगम का ट्रांसफार्मर जलने से चहनियां कस्बा समेत एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:11 PM (IST)
जल निगम का ट्रांसफार्मर जला, दस दिन से आपूर्ति ठप
जल निगम का ट्रांसफार्मर जला, दस दिन से आपूर्ति ठप

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : जल निगम का ट्रांसफार्मर जलने से चहनियां कस्बा समेत एक दर्जन गांवों में दस दिन से पेयजलापूर्ति ठप है। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया।

जल निगम परिसर में लगा ट्रांसफार्मर दस दिन पूर्व जला था। उसके स्थान पर दूसरा और तीसरा भी लगा लेकिन वह भी जल गया। इससे दस दिन से 12 गांवों के लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत हो रही है। चहनियां कस्बा समेत खंडवारी, रानेपुर, बंधवापर, लक्ष्मणगढ़, सिगहा, गुरेरा आदि गांव के लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। आरोप है कि लापरवाही के चलते आए दिन जल निगम में कोई न कोई खराबी आती रहती है। कभी पाइप लाइन टूट जा रही तो कभी नलकूप खराब हो जा रहा। अब ट्रांसफार्मर जलने से मुसीबत हो गई है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी